पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कमिटी बने : प्रीतम भाटिया

Ranchi : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,...

Ranchi : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक उच्चस्तरीय कमिटी गठन की मांग की है. अपने पत्र में प्रीतम भाटिया ने देश में पत्रकारों की स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को गंभीर बताते हुए कहा है कि वर्तमान समय में पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमे, शोषण और हत्या जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारतीय पत्रकारिता की स्वतंत्रता से जुड़ी रैंकिंग को देखते हुए अब केंद्र सरकार को इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए.

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, अध्ययन कमिटी गठन का सुझाव

उन्होंने सुझाव दिया कि गठित कमिटी एक वर्ष तक विभिन्न राज्यों में पत्रकारों की स्थिति, चुनौतियों और कार्य परिस्थितियों का अध्ययन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करे. इस कमिटी में सत्ता और विपक्ष के प्रतिनिधियों के साथ सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और वरिष्ठ पत्रकारों को भी शामिल किया जाए. उन्होंने कहा कि कमिटी का मुख्य उद्देश्य पत्रकार सुरक्षा कानून की रूपरेखा तैयार करना होना चाहिए. प्रीतम भाटिया ने कहा कि भ्रष्टाचार और व्यवस्था के खिलाफ खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकारों को कई प्रकार की प्रताड़नाओं का सामना करना पड़ता है. कई मामलों में पत्रकारों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जाता है, जबकि कुछ मामलों में उनकी हत्या तक हो जाती है.

पत्रकार सुरक्षा कानून पर नेताओं से मिले प्रीतम भाटिया

उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल क्रांति के दौर में फर्जी पत्रकारों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिस पर नियंत्रण के लिए भी प्रभावी व्यवस्था जरूरी है. उन्होंने बताया कि AISMJWA लंबे समय से विभिन्न राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग उठाता रहा है. इसी क्रम में अपनी 15 दिनों की धार्मिक यात्रा के दौरान शिरडी साईं मंदिर पहुंचे प्रीतम भाटिया ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले तथा शिवसेना (उद्धव गुट) के विधायकों से भी पत्रकार सुरक्षा कानून के मुद्दे पर चर्चा की. प्रीतम भाटिया के अनुसार, सभी नेताओं ने इस विषय को गंभीर बताते हुए संसद, राज्यसभा और विधानसभाओं में पत्रकार सुरक्षा कानून पर चर्चा कराने की सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया है.

Also Read : रांची: 30 मई को सजेगा साहित्य का भव्य मंच, ‘साहित्य संगम संस्थान’ का वार्षिक अधिवेशन और सम्मान समारोह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *