मनोहरपुर शहर व आसपास क्षेत्रों में 21 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति, रातभर मरम्मत कार्य में जुटा रहा विभाग

Chaibasa : बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने मनोहरपुर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित...

Chaibasa : बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने मनोहरपुर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर हाईटेंशन पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे मुख्य बाजार समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई.

21 घंटे तक अंधेरे में रहे लोग, जनजीवन प्रभावित

बिजली बाधित रहने से लोगों को करीब 21 घंटे तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग, व्यवसायिक गतिविधियों और दैनिक कार्यों पर इसका व्यापक असर देखने को मिला. लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों में परेशानी और नाराजगी भी देखी गई.

ALSO READ : ग्राम सभा के जरिये गांव-गांव पहुंचेगी झारखण्ड पुलिस, अब हर 10-15 दिन में होगी सीधी संवाद बैठक

रातभर मरम्मत कार्य में जुटा रहा बिजली विभाग

घटना के बाद बिजली विभाग की टीम लगातार आपूर्ति बहाल करने में जुटी रही. गुरुवार तड़के से क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने और टूटे हुए तारों को जोड़ने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया. विभागीय कर्मियों ने रातभर और दिनभर मेहनत कर बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया.

अधिकांश क्षेत्रों में लौटी बिजली, शेष इलाकों में काम जारी

लगातार मरम्मत कार्य के बाद गुरुवार दोपहर तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शेष प्रभावित इलाकों में भी तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द सभी क्षेत्रों में सामान्य बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

ALSO READ : जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *