सरायकेला: खरसावां चौक पर अवैध बालू लदा ट्रक जब्त, कागजात नहीं दिखाने पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले उपायुक्त के निदेशानुसार बुधवार मध्यरात्रि में जिला खनन विभाग एवं खरसावां थाना की संयुक्त टीम ने खरसावां चौक पर...

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले उपायुक्त के निदेशानुसार बुधवार मध्यरात्रि में जिला खनन विभाग एवं खरसावां थाना की संयुक्त टीम ने खरसावां चौक पर खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध औचक वाहन जांच अभियान चलाया.

बिना कागजात मिला बालू लदा ट्रक

निरीक्षण के क्रम में 1 बालू खनिज लदे वाहन संख्या JH01CD2078 को रोका गया. वाहन चालक द्वारा मांगने पर वैध परिवहन कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके. इसके बाद उक्त वाहन को विधिवत जब्त करते हुए सुरक्षार्थ खरसावां थाना में सुपुर्द कर दिया गया. जिला खनन कार्यालय द्वारा मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिलांतर्गत किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि बालू, पत्थर व अन्य खनिजों की तस्करी रोकने के लिए जिले में लगातार औचक जांच अभियान चलाए जा रहे हैं. यह कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी.

ALSO READ: बेरमो सहित बोकारो थर्मल में अकीदत और उल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, मुल्क में अमन-चैन की मांगी गई दुआ

छापेमारी टीम में शामिल रहे कई अधिकारी

छापेमारी टीम में जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक, खरसावां थाना प्रभारी व पुलिस बल शामिल थे. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध खनन या परिवहन की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को दें. सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *