Chaibasa: चाईबासा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सिविल सर्जन, अस्पताल अधीक्षक, चिकित्सा पदाधिकारी और वार्ड इंचार्ज मौजूद रहे.

DC ने अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति, मरीजों के साथ व्यवहार, जांच व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली, सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था सहित कई बिंदुओं की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी डॉक्टर और कर्मी समय पर उपस्थित होकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें तथा मरीजों और उनके परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार करें.
DC ने साफ-सफाई और हरियाली सुनिश्चित पर दिया जोर
DC ने अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह क्रियाशील रखने, जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने और ड्यूटी रोस्टर व स्वास्थ्य शिविरों की सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश दिए. साथ ही अस्पताल परिसर में पर्याप्त रोशनी, CCTV निगरानी, साफ-सफाई और हरियाली सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया. बैठक में ब्लड बैंक के निबंधन और बेहतर संचालन को लेकर भी चर्चा हुई. DC ने कहा कि जिला प्रशासन जल्द ही ब्लड बैंक को पूरी तरह संचालित करने की दिशा में कार्य कर रहा है.
ALSO READ: पाकुड़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को मिली राहत
