बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Bokaro : बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के कथारा ओपी में दर्ज कांड संख्या 97/24 के तीन प्राथमिकी अभियुक्तों को पुलिस ने...

Bokaro : बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के कथारा ओपी में दर्ज कांड संख्या 97/24 के तीन प्राथमिकी अभियुक्तों को पुलिस ने विधि-सम्मत गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में यासीन अंसारी, अजहर अंसारी तथा मजहर अंसारी शामिल हैं. तीनों अभियुक्त कथारा ओपी क्षेत्र के आसनापानी के निवासी हैं. पुलिस ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में तेनुघाट जेल भेज दिया.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

गोमिया पुलिस ने कहा कि कांड संख्या 97/24 में नामजद सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों को आसनापानी से गिरफ्तार किया गया.

ALSO READ: झारखंड में राज्यसभा का सस्पेंस थ्रिलर: CM आवास में 3 घंटे तक मंथन, बीजेपी को मात देने की रणनीति तो बनी पर टिकट पर फंसा पेंच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *