बोकारो: राज्य कर्मियों को एक करोड़ तक के आवास, वाहन एवं शिक्षा पर नहीं लगेगा दस्तावेज शुल्क

Bokaro:सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में राज्य सरकार के वेतन पैकेज संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया...

Bokaro:सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में राज्य सरकार के वेतन पैकेज संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों ने सरकारी कर्मियों/अनुबंध कर्मियों को विभिन्न वेतन पैकेजों एवं उनसे मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी.

वेतन के आधार पर मिलेगी सुविधा 

बताया गया कि वेतन के आधार पर कर्मियों को नियो, एक्सेल, ऑप्टिमा एवं इम्पीरियल श्रेणियों में रखा गया है. इन पैकेजों के तहत एक करोड़ रुपये तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी. साथ ही आवास, वाहन एवं शिक्षा ऋण पर दस्तावेज शुल्क नहीं लगेगा. बैंक प्रतिनिधियों ने सभी कर्मियों से अपने वेतन खाते को संबंधित वेतन पैकेज में परिवर्तित कराने का आग्रह किया.

कार्यक्रम में वरीय लेखा पदाधिकारी पंकज दुबे, परियोजना पदाधिकारी रूपेश तिवारी, मानिक चन्द्र सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय कर्मचारी उपस्थित थे.

AlsoRead:मिलिए जमशेदपुर के ‘मंकी मैन’ से: अदालत की बहस के बाद बंदरों के बीच बिताते हैं अपना रविवार

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *