रांची: 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Ranchi:अरगोड़ा पुलिस ने हरमू मैदान से 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ संदीप डे को गिरफ्तार किया है. वह हरमू बाजार के...

Ranchi:अरगोड़ा पुलिस ने हरमू मैदान से 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ संदीप डे को गिरफ्तार किया है. वह हरमू बाजार के समीप स्थित गुप्ता तिलकुट भंडार के समीप का निवासी है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि हरमू  मैदान में कहीं बाहर से लाकर एक संदीप डे दूसरे युवाओं  को ब्राउन शुगर बेच रहा है. सूचना मिलते ही सिटी एसपी के निर्देश पर हटिया  डीएसपी नीरज कुमार ने एक टीम का गठन किया .गठित टीम ने युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इसके तलाशी लेने पर उसके पास से 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया , उसके बाद अरगोड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

AlsoRead:रांची के कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण पर उपयुक्त बोले- निर्माण भी तेज हो और जनता को परेशानी भी न हो

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *