जनगणना-2027 की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा, समयबद्ध कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

Report: Yogesh Kumar Jamtara: जामताड़ा उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को जिला जनगणना कोषांग का निरीक्षण कर जनगणना-2027...

Census-2027 Jamtara
जनगणना-2027 की तैयारियों का जायजा लेते उपायुक्त

Report: Yogesh Kumar

Jamtara: जामताड़ा उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को जिला जनगणना कोषांग का निरीक्षण कर जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.

किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता नहीं की जाएगी बर्दाश्त

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जनगणना-2027 राष्ट्रीय महत्व का महत्वपूर्ण कार्य है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी मकानों की गणना एवं सूचीकरण कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने तथा डेटा की शुद्धता और विश्वसनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. साथ ही प्रगणकों द्वारा प्रतिदिन एकत्रित किए जा रहे आंकड़ों की ऑनलाइन प्रविष्टि में तेजी लाने के निर्देश दिए.

एमटीएस के ओरिएंटेशन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा

उपायुक्त ने जनगणना कार्य के लिए प्रतिनियुक्त तकनीकी सहायकों एवं एमटीएस के ओरिएंटेशन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी जायजा लिया. उन्होंने कर्मियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या प्रतिकूल आचरण सामने आने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल आठ चार्ज स्तरों पर एक-एक तकनीकी सहायक की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा जिला स्तर पर दो तकनीकी सहायक एवं एक एमटीएस की तैनाती की गई है, जो जनगणना कार्यों के संचालन में सहयोग कर रहे हैं. मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जनगणना पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष, जिला समन्वयक राहुल सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर: चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के तहत बीडीओ ने जागरूकता रथ किया रवाना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *