जामताड़ा में सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Jamtara: जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

Kundhit
गिरफ्तार आरोपी

Jamtara: जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में कुंडहित थाना कांड संख्या 22/2026 दिनांक 29 मई 2026 को बीएनएस की धारा 70(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू

पुलिस के अनुसार, घटना 27 मई 2026 को कुंडहित थाना क्षेत्र स्थित शीला नदी किनारे पुल के पास पेड़ के समीप हुई थी. मामले में आरोपी के रूप में राजा लोहार एवं राहुल लोहार का नाम सामने आया है. दोनों आरोपी कुंडहित थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. मामले की जांच एएसआई श्रीराम कुमार पंडित द्वारा की जा रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: चांडिल डैम का बढ़ा जलस्तर, दर्जनों गांवों की रबी धान फसल बर्बाद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *