Jamtara: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के जोरो पहाड़ी गांव में शुक्रवार को हुए भीषण वज्रपात की चपेट में आने से तीन दुधारू मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से पीड़ित पशुपालक परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.
अधिकारियों ने पहुंचकर की जांच
सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि मनोज मंडल ने अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी. इसके बाद सीआई सुनील कुमार गुप्ता, राजस्व कर्मचारी हितेश दास और पशुपालन विभाग के एई वर्कर विनोद कुमार दास घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की.

Also Read: तिसरी में आसमान से बरपा कहर, वज्रपात से 13 मवेशियों की दर्दनाक मौत
बीमा होने के कारण मिलेगा मुआवजा
अधिकारियों ने बताया कि तीनों मवेशियों का बीमा कराया गया था. ऐसे में पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा.
