धनबाद: फर्जी दस्तावेज पर ECL में नौकरी दिलाने के मामले की जांच तेज, शिकायतकर्ता के घर पहुंची ACB की टीम

Ranchi : धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच के एसीबी की टीम पहुंची. फर्जी दस्तावेज...

Ranchi : धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच के एसीबी की टीम पहुंची. फर्जी दस्तावेज और जाली कागजातों के आधार पर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) में नौकरी (नियोजन) पाने के एक गंभीर मामले में जांच करने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), रांची की टीम सीधे शिकायतकर्ता के घर पहुंची. इस मामले में पहले ही एक आरोपी पर गाज गिर चुकी है और उसे सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है.

अस्वस्थता के कारण रांची नहीं जा सके थे शिकायतकर्ता:

जानकारी के अनुसार, खास निरसा निवासी अशोक कुमार मुखर्जी ने इस पूरे फर्जीवाड़े को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी मुख्यालय ने भौतिक रूप से मुखर्जी को पूछताछ और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए रांची तलब किया था, हालांकि, अशोक कुमार मुखर्जी ने पत्राचार के माध्यम से ब्यूरो को सूचित किया था कि वे वर्तमान में अस्वस्थ हैं, जिसके कारण तत्काल रांची आने में असमर्थ हैं.

बंद कमरे में कागजातों का हुआ जांच:

शिकायतकर्ता के रांची न पहुंच पाने की स्थिति में एसीबी के अधिकारियों ने खुद निरसा आने का फैसला किया. टीम सीधे अशोक कुमार मुखर्जी के आवास पर पहुंची और उनसे मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली. अधिकारियों ने उनके पास मौजूद जमीन और नियोजन से संबंधित सभी कागजातों का बारीकी से जांच किया और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गए.

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता अशोक कुमार मुखर्जी ने एसीबी के वरीय अधिकारियों को भेजे पत्र में आरोप लगाया था कि सातकनाली मौजा में उनकी पैतृक भूमि है। आरोप है कि ईसीएल के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से कुछ भू-माफियाओं और जालसाजों ने उनकी जमीन का फर्जी डीड और जाली कागजात तैयार कर लिए. इसी फर्जी दलील के आधार पर कुछ लोगों ने ईसीएल में नौकरी भी प्राप्त कर लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *