Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची में सजी शतरंज की बिसात, पहली चाल के साथ शुरू हुई जिला चैम्पियनशिप 2026

Ranchi: रांची में आज चैंबर भवन स्थित FJCCI कार्यालय में रांची जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ. प्रतियोगिता की शुरुआत...

Ranchi: रांची में आज चैंबर भवन स्थित FJCCI कार्यालय में रांची जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ. प्रतियोगिता की शुरुआत राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर की. कार्यक्रम में उप महापौर नीरज कुमार और FJCCI अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा भी मौजूद रहे. उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, खेल पदाधिकारियों और शतरंज प्रेमियों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली. मुख्य अतिथि महुआ माजी ने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का खेल नहीं, बल्कि मानसिक क्षमता, धैर्य और रणनीतिक सोच को विकसित करने का मजबूत माध्यम है. उन्होंने युवाओं से इस खेल से अधिक से अधिक जुड़ने की अपील की. वहीं आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं राज्य की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने का काम करती है.

यह भी पढ़ें: जेपीएससी परिसर में लगेगी आधुनिक निगरानी और आगंतुक प्रबंधन प्रणाली

शतरंज जीवन में धैर्य और सही समय पर सही निर्णय लेने की देता है सीख

समारोह के दौरान आरडीसीए के महासचिव नवजोत अलंग, सतीश कुमार और मनीष कुमार ने अतिथियों का सम्मान किया. इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शिम्भु मुर्मू को भी सम्मानित किया गया. महासचिव नवजोत अलंग ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज जीवन में अनुशासन, धैर्य और सही समय पर सही निर्णय लेने की सीख देता है. उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड में शतरंज का भविष्य लगातार मजबूत हो रहा है और युवा इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है. आयोजन का उद्देश्य नए खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच देना और राज्य में शतरंज संस्कृति को मजबूत करना है.

यह भी पढ़ें: रिंग रोड में सोलर पैनल स्थापित करें, स्ट्रीट लाइट लगाएं, शहरी क्षेत्र के प्रत्येक घरों में कराएं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंटः सीएम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *