Bokaro: पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबुडीह पंचायत के बाबुडीह गांव निवासी 21 वर्षीय अमित कुमार महतो की वज्रपात से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना पाकर पिण्ड्राजोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. वहीं मृतक के माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
क्रिकेट देखने गया था अमित
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के अंतिम छोर पर स्थित मैदान में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. अमित कुमार महतो वहीं खड़ा होकर मैच देख रहा था. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया. बूंदाबांदी शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए अमित पास के एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी बीच तेज गर्जना के साथ बिजली कड़की और वज्रपात हुआ. इसकी चपेट में आने से अमित गंभीर रूप से झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, युवक महिला बनकर ले रहा था योजना का लाभ
