बीच नदी में फंसी थाना प्रभारी की गाड़ी, जेसीबी बुलाकर कराया गया रेस्क्यू

Giridih: गावां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अजीबोगरीब घटना चर्चा का विषय बन गई, जब थाना प्रभारी का सरकारी वाहन नदी...

Giridih: गावां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अजीबोगरीब घटना चर्चा का विषय बन गई, जब थाना प्रभारी का सरकारी वाहन नदी में फंस गया. बताया जाता है कि थाना प्रभारी चेरवा गांव की ओर जा रहे थे. इस दौरान मुख्य मार्ग पर बने दो पुलों का उपयोग करने के बजाय वाहन को नदी के रास्ते उतार दिया गया, जहां गाड़ी बीच धारा में फंस गई.

वीडियो और तस्वीरें बनी चर्चा का विषय

वाहन के नदी में फंसते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन मंगाई गई, जिसकी सहायता से वाहन को नदी से बाहर निकाला गया. घटना का वीडियो और तस्वीरें भी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

ग्रामीणों ने उठाए सवाल

स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब नदी पार करने के लिए पुल की सुविधा उपलब्ध थी, तो वाहन को नदी के रास्ते ले जाने की क्या आवश्यकता थी. ग्रामीणों का कहना है कि शॉर्टकट अपनाने की कोशिश में यह स्थिति उत्पन्न हुई.

हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और वाहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं, प्रशासनिक स्तर पर इस मामले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

ALSO READ: चाईबासा: गोइलकेरा के कुईड़ा पहुंचे विधायक और डीसी, लाभुकों का कराया गृह प्रवेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *