Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: एसपी रैंक के अधिकारी मिली प्रोन्नति, गृह विभाग जारी की अधिसूचना

रांची: झारखंड सरकार ने 2016 बैच के आईपीएस दीपक कुमार पाण्डेय को प्रोन्नति दिया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा...

रांची: झारखंड सरकार ने 2016 बैच के आईपीएस दीपक कुमार पाण्डेय को प्रोन्नति दिया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार, आईपीएस अधिकारी दीपक कुमार पाण्डेय को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में प्रोन्नत किया गया है. उन्हें अब पे-मैट्रिक्स के लेवल 12 का वेतनमान प्राप्त होगा.
सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के तहत यह प्रोन्नति एक जनवरी 2025 की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी.विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रोन्नति के परिणामस्वरूप अधिकारी के वर्तमान पदस्थापन में कोई बदलाव नहीं होगा. वे फिलहाल जिस पद पर कार्यरत हैं, उसी पद पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *