जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Kodarma:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वप्रथम...

Kodarma:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

कड़ी कारवाई सुनिश्चित

बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बालू एवं पत्थर के अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की गई. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अवैध रूप से बालू उठाव एवं भंडारण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. साथ ही अवैध रूप से खनन की उत्खनन एवं परिवहन व भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे. राजस्व संग्रह को सुदृढ़ करने के लिए उपायुक्त ने खदानों एवं क्रशर इकाइयों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा विजय कुमार सोनी, जिला खनन पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

AlsoRead:दिशा बैठक में स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली विभाग को फटकार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर,जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *