Giridih: जिले के युवा क्रिकेटर प्रेम कुमार चौरसिया का चयन झारखंड टी20 लीग की टीम रांची टाइटंस में हुआ है. ऑक्शन के दौरान रांची टाइटंस ने उन्हें 50 हजार रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.

आक्रामक बल्लेबाजी के लिए हैं प्रसिद्ध
दाएं हाथ के बल्लेबाज प्रेम कुमार चौरसिया घरेलू और स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अपने शानदार प्रदर्शन और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. लगातार बेहतर प्रदर्शन का ही परिणाम है कि उन्हें राज्य की प्रतिष्ठित टी20 लीग में खेलने का मौका मिला है.
परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी
चयन की खबर मिलते ही परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई. परिजनों ने इसे प्रेम की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया.
बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
जिले के खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि प्रेम कुमार चौरसिया झारखंड टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन कर गिरिडीह का नाम रोशन करेंगे और भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे.
ALSO READ: रांची में SIR कार्यों की समीक्षा, पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में लगेंगे विशेष शिविर
