गुमला : सांप काटने से बच्चे और बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Gumla : सदर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में जहरीले सांप के काटने से मासूम बच्चा और एक बुजुर्ग गंभीर...

Gumla : सदर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में जहरीले सांप के काटने से मासूम बच्चा और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पहली घटना गुमला थाना क्षेत्र के वृंदा चरकाटांगर में घटी. बीती देर शाम खेलने के दौरान 11 वर्षीय प्रदीप गोप को पैर में जहरीले सांप ने डंस लिया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

मचान बनाने के दौरान बुजुर्ग को काटा

वहीं, दूसरी घटना केसीपारा गांव में घटी. शुक्रवार की शाम करीब 6 : 30 बजे मचान बनाने के लिए पत्थर उठाने के दौरान जहरीले सांप ने बुजुर्ग शर्मा गोप को हाथ में डंस लिया. जिसे परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का उपचार जारी है और दोनों खतरे से बाहर है.

 

ALSO READ : बोकारो : आपसी विवाद में महिला के साथ मारपीट, हुई मौत, छह आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *