कीर्तन देखकर लौट रहें श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दर्जनों घायल

Ranchi : तमाड़ थाना क्षेत्र के पुंडीदिरी सड़क पर ग्रामीणों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना शनिवार देर रात...

Ranchi : तमाड़ थाना क्षेत्र के पुंडीदिरी सड़क पर ग्रामीणों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना शनिवार देर रात की है. ट्रैक्टर में बैठे सभी लोग कीर्तन देखकर लौट रहे थे. हादसे में एक दर्जन से अधिक महिलाएं और बच्चे घायल हो गयें. जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल पुंडीदिरी गांव के निवासी हैं. शनिवार रात गांव के लोग कीर्तन कार्यक्रम देखकर ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पुंडीदिरी सड़क पर ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया. जिससे उसमें सवार महिलाएं, बच्चे एवं अन्य ग्रामीण सड़क पर गिरकर घायल हो गए.

घायलों का चल रहा इलाज

हादसे में कई लोगों के सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की संभावना है.
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटायी. प्रारंभिक तौर पर ट्रैक्टर के असंतुलित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है. घटना के बाद पुंडीदिरी गांव में चिंता का माहौल है और ग्रामीण घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

 

ALSO READ : बोकारो के LH कॉलोनी में अवैध तेल गोदाम में विस्फोट के बाद भीषण आग, दो झुलसे, एक की हालत गंभीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *