Click Here
Click Here
Click Here

वन भूमि घोटाले में जेल में बंद IAS विनय चौबे ने हाईकोर्ट से मांगी बेल

रांची: पिछले लगभग दस महीने से जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे ने हजारीबाग लैंड स्कैम से जुड़े मामले में जमानत...

रांची: पिछले लगभग दस महीने से जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे ने हजारीबाग लैंड स्कैम से जुड़े मामले में जमानत याचिका दायर की है. उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में वन भूमि घोटाला मामले में बेल पिटीशन दाखिल की है. इस पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में सुनवाई चल रही है. अब तक की सुनवाई में हाईकोर्ट ने ACB को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. विनय चौबे की ओर से हाईकोर्ट में वरीय अधिवक्ता आर. एस. मजूमदार पक्ष रख रहे हैं.

ACB दाखिल कर चुकी है चार्जशीट

विनय चौबे के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है. ACB ने इस मामले की प्राथमिक जांच (प्रीलिमिनरी इंक्वायरी) पहले ही कर ली थी, जिसके बाद रांची एसीबी ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज किया था.

73 लोग बनाए गए नामजद आरोपी

इस मामले में विनय चौबे के करीबी विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद, तत्कालीन CO शैलेश कुमार और ब्रोकर विजय सिंह समेत कुल 73 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. अब तक एजेंसी को मिले सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर एसीबी ने विनय चौबे की संलिप्तता लैंड स्कैम में पाई है.

Also Read: हजारीबाग में अपराधियों का तांडव, कोयला व्यवसायी की हत्या कर भाग रहे हमलावरों ने युवक को कुचला, दो की मौत

म्यूटेशन में अधिकारियों और ब्रोकरों की भूमिका का आरोप

ACB के अनुसार, जिस भूमि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है वह विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम पर है. आरोप है कि उन्हें यह जमीन दिलाने और उसका म्यूटेशन करवाने में तत्कालीन डीसी विनय चौबे, अंचल अधिकारियों और स्थानीय ब्रोकरों की भी बड़ी भूमिका रही है.

हजारीबाग के सदर अंचल की है जमीन

बताया गया है कि यह भूमि हजारीबाग के सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है. इसमें खाता नंबर 95, प्लॉट नंबर 1055, 1060 और 848 शामिल हैं, जिनका कुल रकबा 28 डिसमिल है. इसके अलावा खाता नंबर 73, प्लॉट नंबर 812 का रकबा 72 डिसमिल है. यह जमीन सदर अंचल के बभनवे मौजा, हल्का नंबर 11 में स्थित है. उक्त खाता और प्लॉट की जमीन पर विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह का दखल-कब्जा बताया गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *