Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में अपराधियों का तांडव, कोयला व्यवसायी की हत्या कर भाग रहे हमलावरों ने युवक को कुचला, दो की मौत

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात नपोखुर्द गांव में बेखौफ अपराधियों ने न केवल एक कोयला व्यवसायी की...

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात नपोखुर्द गांव में बेखौफ अपराधियों ने न केवल एक कोयला व्यवसायी की निर्मम हत्या कर दी, बल्कि भागने के दौरान अपनी गाड़ी से एक अन्य ग्रामीण को कुचल दिया, जिससे उसकी भी जान चली गई. इस दोहरी मौत की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

धारदार हथियार से व्यवसायी पर हमला

जानकारी के अनुसार, नपोखुर्द निवासी कोयला व्यवसायी रोहित साव गुरुवार रात अपने क्षेत्र में थे, तभी स्कॉर्पियो सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. इससे पहले की रोहित संभल पाते, हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना जोरदार था कि रोहित साव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जिसके बाद खून से लथपथ शव को देखकर गांव में हड़कंप मच गया.

Also Read: IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर SC से सरकार को नोटिस

एक को कुचला 

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अपनी सफेद रंग की स्कॉर्पियो से भागने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पकड़े जाने के डर से अपराधी वाहन को अत्यंत तेज गति और लापरवाही से चला रहे थे. इसी दौरान सड़क पर मौजूद कई लोग उनकी गाड़ी की चपेट में आ गए.

इस सड़क हादसे में नपोखुर्द के ही रहने वाले प्रदीप साव गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

इलाके में तनाव, पुलिस की तफ्तीश जारी

एक ही रात में दो मौतों की खबर फैलते ही बड़कागांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *