चान्हो: हिन्दू परिवार के साथ मारपीट के सभी आरोपियों को सरेंडर के बाद अग्रिम बेल 

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची ने चान्हो में हिन्दू परिवार के साथ मारपीट करने, धमकाने और घर में तोड़फोड़ करने के आरोपियों को...

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची ने चान्हो में हिन्दू परिवार के साथ मारपीट करने, धमकाने और घर में तोड़फोड़ करने के आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के बाद अग्रिम जमानत दे दी है.

इन्हें मिली बेल

कोर्ट ने जिन आरोपियों को सरेंडर के बाद अग्रिम बेल दी है उसमें शकील अंसारी, एजाज हुसैन, अजहर हुसैन, अतीक अंसारी, असगर अंसारी, नेजाम अंसारी, इजहार अंसारी, जसीद अंसारी, हफीज अंसारी, रेहान अंसारी और अरमान अंसारी का नाम शामिल है.

Also Read: राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों पर छह महीने में हुई कारवाई, 38 अधिकारियों पर गिरी गाज, कुछ को सस्पेंशन तो कई को क्लीन चिट

इन्होंने की सुनवाई 

सभी के विरुद्ध रांची के चान्हो थाना में कांड संख्या 71/2026 दर्ज करवाई गई है. उक्त आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट के JMFC (ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास) सार्थक शर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई. आरोपियों की ओर से अधिवक्ता सुशांत कुमार सिंह ने बहस की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *