बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, कार्यकाल खत्म होने से दो साल पहले छोड़ा पद

NewsWave Desk : बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपना कार्यकाल पूरा होने से करीब दो साल पहले ही पद से इस्तीफा...

राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन

NewsWave Desk : बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपना कार्यकाल पूरा होने से करीब दो साल पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया. 76 वर्षीय शहाबुद्दीन ने अपने इस्तीफे की वजह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को बताया है. उन्होंने अप्रैल 2023 में राष्ट्रपति पद संभाला था और उनका कार्यकाल 2028 तक चलना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने समय से पहले पद छोड़ने का फैसला किया.

हाफिज उद्दीन अहमद कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालेंगे

शहाबुद्दीन के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश के संविधान के अनुसार नए राष्ट्रपति के चुनाव तक संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालेंगे. उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है जब बांग्लादेश की राजनीति बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद देश में राजनीतिक हलचल लगातार बनी हुई है.

 

ALSO READ : एटीएस जवान के बंद घर में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर चोर फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *