रेस्टोरेंट-होटल कारोबार पर बढ़ेगा बोझ, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

Newswave Desk: 1 जून से देशभर में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम...

Newswave Desk: 1 जून से देशभर में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. इसका सीधा असर रेस्टोरेंट, होटल, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक संस्थानों पर पड़ सकता है. हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 42 रुपये बढ़ गई है. वहीं मुंबई में इसकी कीमत 3,067 रुपये हो गई है. कोलकाता में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमत 3,255.50 रुपये पहुंच गई है, जबकि चेन्नई में यह 3,283 रुपये हो गई है.

फ्यूल की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है. भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है. ऐसे में आपूर्ति प्रभावित होने की आशंकाओं के कारण ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है. भारत अपनी जरूरत का लगभग 40 प्रतिशत कच्चा तेल, 65 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और 90 प्रतिशत LPG खाड़ी देशों से आयात करता है.

हर महीने बदलती हैं LPG की कीमतें

भारत में आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा की जाती है. इन कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की दरों, डॉलर-रुपया विनिमय दर, परिवहन लागत और सरकारी नीतियों का प्रभाव पड़ता है. इसलिए समय-समय पर कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में बदलाव देखने को मिलता है.

ALSO READ: सिविल कोर्ट के वकील के पिता अशोक सिंह की हत्या के आरोपी तबरेज को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *