मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, समुद्र में फंसे रूसी तेल टैंकरों को मिली मंजूरी.

NEWS DESK: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है. United States ने भारत को Russia से...

NEWS DESK: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है. United States ने भारत को Russia से कच्चा तेल खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दे दी है. यह छूट उन तेल टैंकरों पर लागू होगी जो पहले से समुद्र में मौजूद हैं और भारतीय बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं. दरअसल हाल के दिनों में मिडिल ईस्ट में Israel और Iran के बीच तनाव बढ़ने से वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. ऐसे में तेल सप्लाई को लेकर कई देशों की चिंता भी बढ़ी है. भारत के लिए भी यह मामला अहम माना जा रहा है क्योंकि देश की बड़ी तेल जरूरतें आयात पर निर्भर करती हैं. इस बीच अमेरिका का यह फैसला भारत के लिए फिलहाल राहत की खबर माना जा रहा है.

क्यों लिया गया फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत पहले ही बड़ी मात्रा में रूसी कच्चा तेल खरीद चुका है. कई टैंकर फिलहाल समुद्र में हैं और वे मार्च से अप्रैल के बीच भारतीय बंदरगाहों तक पहुंचने वाले हैं. अगर इन तेल खेपों को बीच में रोक दिया जाता तो भारतीय रिफाइनरियों को तुरंत दूसरी जगह से सप्लाई ढूंढनी पड़ती. इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता था. इसी स्थिति से बचने और वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए अमेरिका ने भारत को अस्थायी राहत देने का फैसला किया है.

कैसे लागू होगी छूट

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी Scott Bessent ने बताया कि यह छूट केवल 30 दिनों के लिए होगी. यह सुविधा सिर्फ उन तेल टैंकरों पर लागू होगी जो पहले से समुद्र में मौजूद हैं. नई खरीद पर यह राहत लागू नहीं होगी. अमेरिका का कहना है कि यह कदम वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित होने से बचाने और बाजार में अनिश्चितता कम करने के लिए उठाया गया है. साथ ही उम्मीद जताई गई है कि भविष्य में भारत अमेरिकी तेल की खरीद भी बढ़ा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *