CM हेमंत से मिली केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा के कॉलेजों को विनोबा भावे यूनिवर्सिटी मे ही रखने का किया आग्रह

Ranchi: केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा...

Ranchi: केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. मुख्य रूप से उन्होनें मुख्यमंत्री के समक्ष कोडरमा जिले के छात्र-छात्राओं की समस्या को रखते हुए कहा कि कोडरमा जिले के सभी कॉलेजों को विनोबा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग से हटकर सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी गिरीडीह मे सम्बद्ध कर दिया गया है. जिससे कोडरमा जिले में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होनें कहा कि कोडरमा से गिरीडीह की दूरी 100 किलोमीटर से ज्यादा है. जबकि हजारीबाग कोडरमा के विधयार्थियों के लिए नजदीक था. यूनिवर्सिटी के कार्य के लिए छात्रों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होनें मुख्यमंत्री को बताया कि कोडरमा जिला के छात्र-छात्राएं इस स्थानांतरण के खिलाफ आन्दोलनरत है. उन्होनें कहा कि छात्र हिट में कोडरमा जिले के कॉलेजों की संबद्धता विनोबा भावे यूनिवर्सिटी से ही रहने दिया जाए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले पर केन्द्रीय मंत्री को सकारात्मक आश्वासन दिया है और कहा कि वह बहुत जल्द इस मामले पर विभाग से बात कर कारवाई करेंगे.

वर्ष 2024 में भी CM और राज्यपाल को लिखा था पत्र

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कोडरमा के छात्र-छात्राओं के लिए हजारीबाग नजदीक है. उन्होनें कहा कि उन्हें जब वर्ष 2024 मे इस बात की जानकारी मिली थी तो इसको लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को अक्टूबर 2024 में ही पत्र लिखा था. अभी आलं यह है कि जिले के सभी कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राएं आन्दोलनरत हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वाशन दिया है और उम्मीद है कि राज्य सरकार जल्द ही इस मामले पर छात्रों के हित में निर्णय लेगी.

Read Also: झारखंड कैडर की IPS अन्नेपु विजया लक्ष्मी बनीं CRPF की आईजी, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, तुरंत कार्यमुक्त करने का अनुरोध

सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान पर भी हुई बात

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है. झारखंड में भी दो वर्ष पहले इसकी शुरुआत की जा चुकी है. उन्होनें कहा कि प्रशिक्षण संस्थान के लिए उन्होनें जमीन मुहैया कराने की मांग राज्य सरकार से की थी. कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसके लिए खूंटी के पास जमीन देखि गई है. बहुत जल्द कैबिनेट से पारित कर जमीन मुहैया करा दिया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *