झारखंड कैडर की IPS अन्नेपु विजया लक्ष्मी बनीं CRPF की आईजी, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, तुरंत कार्यमुक्त करने का अनुरोध

Ranchi: केंद्र सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए झारखंड कैडर की 2006 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अन्नेपु विजया लक्ष्मी...

Ranchi: केंद्र सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए झारखंड कैडर की 2006 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अन्नेपु विजया लक्ष्मी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में आईजी के पद पर नियुक्त किया है. यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है. इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने एक जून  को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

तुरंत कार्यमुक्त करने का अनुरोध:

गृह मंत्रालय के अवर सचिव संजीव कुमार द्वारा झारखंड के मुख्य सचिव को भेजे गए आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी ने आईपीएस अन्नेपु विजया लक्ष्मी को सीआरपीएफ में रिक्त आईजी पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से अनुरोध किया है कि आईपीएस अन्नेपु विजया लक्ष्मी को तत्काल प्रभाव से उनके मौजूदा कर्तव्यों से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी को जल्द से जल्द संभाल सकें

कौन हैं अन्नेपु विजया लक्ष्मी?

श्रीमती अन्नेपु विजया लक्ष्मी 2006 बैच की झारखंड कैडर की भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। वे झारखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.अब वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के सामान्य नियमों और शर्तों के तहत सीआरपीएफ में बतौर आईजी अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *