Palamu: डालटनगंज रेलवे स्टेशन परिसर स्थित गुड्स यार्ड के समीप खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. इससे वहां अफरातफरी मच गई. आग लगने की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस और दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि ट्रक पूरी तरह से खाली था और उसमें कोई सामान लोड नहीं था. हालांकि ट्रक में आग किन कारणों से लगी, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: जनकल्याण को रफ्तार: सीएम हेमंत सोरेन ने की कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा, स्कॉलरशिप को लेकर दिए सख्त निर्देश
