चांडिल अनुमंडल के कपाली जाहिर स्थान में पारंपरिक ग्राम पूजा संपन्न, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली नगर परिषद अंतर्गत कपाली बस्ती स्थित जाहिर स्थान में मंगलवार को पारंपरिक ग्राम...

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली नगर परिषद अंतर्गत कपाली बस्ती स्थित जाहिर स्थान में मंगलवार को पारंपरिक ग्राम पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. बांग्ला पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को आयोजित होने वाली इस ग्राम पूजा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

स्थानीय परंपरा के अनुसार ग्राम पूजा का अनुष्ठान ग्रामीण लाया (पुजारी) वंश के लोग ही संपन्न कराते हैं. पूजा के दौरान मिट्टी के घोड़े बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही परंपरा के अनुसार बकरा और मुर्गा की बलि भी अर्पित की जाती है. ग्रामीणों का मानना है कि इस पूजा के आयोजन से गांव को रोग-बीमारियों और अन्य संकटों से सुरक्षा मिलती है तथा क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने गांव की खुशहाली, बेहतर स्वास्थ्य और समृद्ध भविष्य की कामना की.

ALSO READ: 50 करोड़ की लागत से तैयार रामडेरा पावर ग्रिड से आपूर्ति ठप, सांसद ने व्यक्त की नाराजगी

पूजा के बाद किया गया प्रसाद वितरण

पूरे आयोजन के दौरान जाहिर स्थान में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. ग्रामीणों ने अपनी पारंपरिक संस्कृति और धार्मिक आस्था को जीवंत रखते हुए एकजुटता का परिचय दिया. पूजा के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया. इस अवसर पर कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद, माझी परगना के प्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे. प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *