Ranchi: सुखदेवनगर पुलिस ने तीन हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर चुड़ी ठेला में आग लगाने वाले सुशांत यादव को गिरफ्तार किया है. जबकि इस मामले का दूसरा आरोपी विक्की यादव अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. मामले में उमेश केसरी ने एक जून को सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. सीसीटीवी का फुटेज देखकर आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली, उसके बाद पुलिस ने उसमें एक को गिरफ्तार किया.

क्या है मामला
उमेश केसरी ने प्राथमिकी में बताया है कि 25 मई को नशे की हालत में सुशांत यादव और विक्की यादव पहाड़ी मंदिर के पास स्थित चुड़ी ठेला के पास आये और जबरन 2-3 हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे. रंगदारी देने से इंकार करने पर गाली गलौज करते हुए परिवार को उठा लेने और जान माल का नुकसान पहुंचने की धमकी भी दिये. इसी बीच 27 मई की रात देर रात एक से दो बजे के आसपास पहाड़ी मंदिर के पास किनारे में लगे ठेले मे रैकी करते हुए पैट्रोल डालकर आग लगा दिये. जिससे उमेश केसरी का 80-85 हजार का नुकसान हुआ. उमेश यादव ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखा और छानबीन की, तो पता चला की उनके ठेले मे आग लगाने वाला युवक सुशांत यादव और विक्की यादव ही है. उसके बाद उमेश केशरी ने दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया.
Read Also: चन्दवारा में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग, जलकर राख
