झारखंड शराब घोटाले पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, सत्ता संरक्षण में संगठित आर्थिक अपराध का लगाया आरोप

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में कथित शराब घोटाले को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप...

बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में कथित शराब घोटाले को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला केवल भ्रष्टाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्ता के संरक्षण में संचालित एक संगठित आर्थिक अपराध है, जिसमें अंतर्राज्यीय शराब कारोबारियों और प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत रही है. सोशल मीडिया मंच पर जारी अपने बयान में मरांडी ने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ से जुड़े शराब सिंडिकेट ने जनता के पैसे की बड़े पैमाने पर लूट की है. उन्होंने दावा किया कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई से इस मामले की परतें लगातार खुल रही हैं और जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी.

यह भी पढ़ें: नशे के खिलाफ हजारीबाग प्रशासन का सख्त रुख, जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर

सरकार ने शराब नीति में ऐसे बदलाव किए, जिनसे कुछ चुनिंदा लोगों को मिला लाभ

मरांडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी अनवर ढेबर की बड़ी संपत्तियां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जब्त की जा चुकी हैं. उनके अनुसार, इसी नेटवर्क के माध्यम से झारखंड में शराब कारोबार से जुड़ी नीतियों को प्रभावित किया गया और राज्य को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने शराब नीति में ऐसे बदलाव किए, जिनसे कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ मिला, जबकि राज्य के राजस्व और जनता के हितों को नुकसान पहुंचा.

यह भी पढ़ें: तीन हजार रंगदारी नहीं देने पर ठेला में आग लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

सीएम हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह मामला सिर्फ वित्तीय अनियमितताओं का नहीं, बल्कि राज्य के विकास और युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है. उनका आरोप है कि जनता के कल्याण पर खर्च होने वाला पैसा गलत हाथों में पहुंचाया गया. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस मामले में जवाबदेही तय होना आवश्यक है और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए. मरांडी ने विश्वास जताया कि न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से पूरे मामले का खुलासा होगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *