विधायक प्रतिनिधि अशोक प्रसाद साहू की माता का निधन

Latehar : विधायक प्रतिनिधि अशोक प्रसाद साहू की माता का आकस्मिक निधन मंगलवार को हो गया. निधन उनके निवास स्थान पर हुआ....

Latehar : विधायक प्रतिनिधि अशोक प्रसाद साहू की माता का आकस्मिक निधन मंगलवार को हो गया. निधन उनके निवास स्थान पर हुआ. उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गयी है.स्वर्गीय माता के निधन पर सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.

3 जून को होगा अंतिम संस्कार

परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार तीन जून को सुबह आठ बजे बालू मुक्ति धाम में किया जाएगा. उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

 

ALSO READ : समाहरणालय में वकीलों का तांडव: SDO कार्यालय के कर्मी को कमरे में घुसकर पीटा, महिला कर्मचारियों से अभद्रता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *