Saraikela : जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने कुचाई प्रखंड में राशन वितरण के मामले में बीडीओ साधु चरण देवगम को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में राशन वितरण में अनियमितता की जानकारी दी गयी है. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजा राम पाड़ेया ने किया. ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जोहार महिला विकास समिति और सागोने सकाम महिला समिति रेंगाडीह के डीलर कई राशन कार्डधारियों को नियमित रूप से राशन नहीं दे रहे है. साथ ही कुछ लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलने की भी शिकायत की गयी.

निष्पक्ष जांच की मांग
युवा कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही सभी लाभुकों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने की मांग की गयी है. जिलाध्यक्ष राजा राम पाड़ेया ने कहा कि जन वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गरीबों के हक का राशन मारना आपराधिक कृत्य है और युवा कांग्रेस इसे लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी.
बीडीओ ने दिया आश्वासन
इस दौरान बीडीओ साधु चरण देवगम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराई जाएगी. जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित डीलरों के विरुद्ध नियमानुसार लाइसेंस रद्द करने समेत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान शंकर दिग्गी, सुकलाल होनहागा, बरजु लोहार, सुखलाल मुंडा और गुरुचरण दास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ALSO READ : समाहरणालय में वकीलों का तांडव: SDO कार्यालय के कर्मी को कमरे में घुसकर पीटा, महिला कर्मचारियों से अभद्रता
