नशे के खिलाफ हजारीबाग प्रशासन का सख्त रुख, जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर

Hazaribagh: जिले में नशे के बढ़ते खतरे पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने अपनी कार्रवाई और तेज करने का फैसला किया...

Hazaribagh: जिले में नशे के बढ़ते खतरे पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने अपनी कार्रवाई और तेज करने का फैसला किया है. समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में नारको कोऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें नशा मुक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा नशे के अवैध कारोबार और सेवन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर रणनीति बनाई गई.

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले में नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि नशे के कारोबार, तस्करी और सेवन पर लगातार निगरानी रखते हुए नियमित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य कर रहा है और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

स्कूलों में चलेंगे जागरूकता अभियान

नई पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए उपायुक्त ने विद्यालय स्तर पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच चित्रकला, भाषण और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही, ताकि छात्र-छात्राओं को कम उम्र में ही नशे के दुष्परिणामों की जानकारी मिल सके.

स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर होगी निगरानी

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों के 200 मीटर के दायरे में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों की बिक्री कानूनन प्रतिबंधित है. उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित जांच अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

नशा एक अभिशाप है’ संदेश को घर-घर पहुंचाने की तैयारी

उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि “नशा एक अभिशाप है” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए. उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों को इस अभियान से जोड़ने पर बल दिया, ताकि जिले को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सके. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे और नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए.

AlsoRead:कोडरमा में अपर समाहर्ता के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *