चाईबासा: बंदगांव में जनगणना कार्य का स्टेट टीम ने किया निरीक्षण, प्रगणकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में चल रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण करने के लिए राज्यस्तरीय टीम पहुंची. इस दौरान...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में चल रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण करने के लिए राज्यस्तरीय टीम पहुंची. इस दौरान टीम ने जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान जनगणना सहायक निदेशक रांची सतेंद्र कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक पश्चिमी सिंहभूम आशीष रावत, सांख्यिकी अन्वेषक प्रवीण कुमार सिन्हा तथा सहायक चार्ज पदाधिकारी सदानंद होता मौजूद रहे. जनगणना सहायक निदेशक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन करती है. उन्होंने कहा कि सही और शत-प्रतिशत जनगणना सुनिश्चित करना सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों की जिम्मेदारी है. उन्होंने अपील की कि जनगणना कार्य के दौरान आम जनता भी सहयोग करें तथा सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जिले और राज्य की वास्तविक जनसंख्या एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सटीक आंकलन किया जा सके.

यह भी पढ़ें: BREAKING – झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त चीफ जस्टिस और जस्टिस के भत्तों में बढ़ोतरी 

7 जून तक नजरी नक्शा करें तैयार

अधिकारियों ने सभी प्रगणकों को निर्देश दिया कि वे हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) का कार्य शीघ्र प्रारंभ करें तथा जनगणना कार्य में तेजी लाएं. समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ क्षेत्रों में कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है, जिस पर संबंधित प्रगणकों के साथ अलग से बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए. टीम ने निर्देश दिया कि सभी प्रगणक 7 जून तक नजरी नक्शा तैयार कर प्रखंड कार्यालय में जमा करें. साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि जनगणना के दौरान कोई भी घर छूटने न पाए और प्रत्येक परिवार का सही एवं पूर्ण विवरण दर्ज किया जाए. बैठक में सुपरवाइजरों को भी फील्ड में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि सुपरवाइजर स्वयं क्षेत्र में जाकर प्रगणकों का सहयोग करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराएं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में राकेश पहाड़ी, राजू कुमार, पवन कुमार, अजीत कुमार, रितिक कुमार समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: 15 जून तक हर हाल में पूरी होगी वोटर मैपिंग, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: के. रवि कुमार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *