सीआईएसएफ डीआईजी नीती मित्तल ने किया बोकारो थर्मल यूनिट का निरीक्षण,सुरक्षा व अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Bermo: सीआईएसएफ की डीआईजी (फायर) नीती मित्तल ने मंगलवार को बोकारो थर्मल स्थित सीआईएसएफ यूनिट का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने...

Bermo: सीआईएसएफ की डीआईजी (फायर) नीती मित्तल ने मंगलवार को बोकारो थर्मल स्थित सीआईएसएफ यूनिट का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यूनिट की सुरक्षा व्यवस्था, कार्यकुशलता और अग्नि सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया. बोकारो थर्मल पहुंचने पर उप कमांडेंट अरुण प्रसाद ई., फायर विंग के सहायक कमांडेंट अरुण कुमार गिरी तथा अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उप निरीक्षक कपिल भैरा के नेतृत्व में जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सलामी दी.

प्रेजेंटेशन और समीक्षा बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

स्वागत समारोह के बाद एक विशेष प्रेजेंटेशन के माध्यम से डीआईजी को यूनिट की कार्यप्रणाली, वर्तमान सुरक्षा इंतजामों और फायर विंग की आपातकालीन तैयारियों की जानकारी दी गई. इसके उपरांत उन्होंने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

ALSO READ : हजारीबाग झील क्षेत्र बनेगा ‘नो व्हीकल जोन’, आमजन के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण की दिशा में कदम

प्लांट सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने डीवीसी के एचओपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लांट की आंतरिक सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की.

मॉक ड्रिल का प्रदर्शन, जवानों को दिया अनुशासन का संदेश

निरीक्षण के दौरान सीआईएसएफ जवानों ने सामूहिक कार्यक्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन करते हुए मॉक ड्रिल प्रस्तुत की, जिसकी अधिकारियों ने सराहना की. कार्यक्रम के अंतिम चरण में डीआईजी नीती मित्तल ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए जवानों से बल की गरिमा के अनुरूप अनुशासन, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया. मौके पर निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून, एएसआई राजीव कर्ण सहित सभी अधिकारी और जवान उपस्थित थे.

ALSO READ : झारखंड प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस अविनाश कुमार को मिला कार्मिक विभाग का अतिरिक्त प्रभार, प्रवीण कुमार टोप्पो छुट्टी पर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *