पटना : खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग

News Wave Desk : बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर...

News Wave Desk : बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर अपराधियों ने फायरिंग की. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह मामला दो कोचिंग संचालकों के बीच कथित वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

प्रतिद्वंदी कोचिंग संस्थान के संचालक से वर्चस्व को लेकर विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खान सर और एक प्रतिद्वंदी कोचिंग संस्थान के संचालक के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के बीच कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई है. हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फायरिंग के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है.

 

ALSO READ : खुलेआम शराब पीने और अड्डेबाजी करने वालों को प्रशासन की टीम ने खदेड़ा, दी सख्त हिदायत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *