Ramgarh : गिद्दी सी परियोजना के बूम बैरियर पर अपराधियों ने देर रात फायरिंग कर दी. बताया जाता है कि दो अपराधी बाइक से आये और चार राउंड फायरिंग कर फरार हो गये. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. वहीं ड्यूटी पर तैनात कर्मी बाल बाल बच गया है. गोली चलने के बाद इलाके में भय का माहौल है.

पुलिस कर रही जांच
इस मामले की जानकारी गिद्दी थाना पुलिस को दी गई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है. गोलीबारी की जिम्मेदारी राहुल दूबे गैंग ने ली है. इसके साथ राहुल दूबे गैंग की ओर से आनंद जैन को अंतिम चेतावनी दी गयी.
ALSO READ : पटना : खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग
