News Wave Desk : अमेरिका ईरान युद्ध के बीच भारत कच्चा तेल और गैस रूस से आयात कर रहा है. अमेरिका से मिली कुछ छूट के बाद भारत ईंधन आयात कर रहा है. अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति में ये मामला उठाया गया. जहां अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि ट्रंप सरकार उन सभी विशेष व्यवस्थाओं और प्रतिबंधों में दी गई छूट को खत्म करना चाहता है. जिनकी वजह से भारत जैसे देश रूस से तेल आयात कर पा रहे हैं. इस पर जल्द निर्णय लिया जायेगा. इसके साथ ही समिति से उन्होंने तेल आयात की विशेष छूट व्यवस्था को जल्द से जल्द समाप्त करने की मांग की है.

राष्ट्र हित में फैसला लेगा भारत
हालांकि भारत ने समय समय पर यह स्पष्ट किया है कि भारत राष्ट्र हित और उर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फैसला लेगा. हालांकि इस बार फिर से अमेरिका भारत की रूस से तेल खरीद नीति पर सख्त रूख अपनाते दिख रहा है. वहीं, वाशिंगटन में अमेरिकी प्रशासन लगातार ये दावा करते दिख रहा है कि भारत ने रूस से अतिरिक्त तेल खरीद से बचने का आश्वासन अमेरिका को दिया है. हालांकि भारत लगातार देश में ईंधन की बढ़ती जरूरतों को प्राथमिकता देने के पक्ष में है. भारत दौरा में आये अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा था कि रूस पर लगाये गये प्रतिबंधों का उद्देश्य भारत को निशाना बनाना नहीं था.
ALSO READ : “कोचिंग उड़ा देंगे” की धमकी के बाद खान सर का बड़ा फैसला, कुछ दिनों तक कोचिंग बंद
