Chatra: NTPC चट्टी बरियातू परियोजना से कोयला परिवहन के लिए JARL कंपनी द्वारा बनाए जा रहे ट्रांसपोर्टिंग रोड का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया है. वृंदा मोड़ स्थित देवी मंडप के पास ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है.
पूर्व सांसद प्रतिनिधि विनय बिहारी शरण और जिला परिषद सदस्य देवंती देवी के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्रामसभा की सहमति और बिना वैध स्वीकृति के सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि अंचल कार्यालय पहले ही इस पर रोक का निर्देश दे चुका है.

ग्रामीणों ने दी चेतावनी
ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य तत्काल बंद कर जांच कराने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 5 जून से टंडवा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा. वहीं कंपनी का कहना है कि केरेडारी माइंस से गोपदा तक लगभग 6 किलोमीटर लंबी निजी सड़क के लिए किसानों से 11 साल की लीज पर जमीन ली गई है और इसके बदले उन्हें प्रति एकड़ मासिक भुगतान किया जा रहा है.
ALSO READ: साइकिल रैली से गूंजा लोहरदगा, युवाओं ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
