झारखंड पुलिस कल्याण कोष से सहायता राशि की स्वीकृति के लिए बैठक, DGP करेंगी अध्यक्षता

Ranchi: झारखंड पुलिस के कर्मियों और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के कल्याण को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा...

Ranchi: झारखंड पुलिस के कर्मियों और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के कल्याण को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, पुलिस कर्मियों और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के कल्याण कोष से सहायता राशि की स्वीकृति को लेकर आगामी पांच जून को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है. यह बैठक डीजीपी की अध्यक्षता में रांची स्थित पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी. बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष और झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी कल्याण कोष से सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की जाएगी.

इन मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक में मुख्य रूप से पुलिस कर्मियों के कल्याण और आकस्मिक जरूरतों के लिए सहायता राशि को मंजूरी दी जाएगी. इसके अलावा झारखंड पुलिस के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के कल्याण कोष से लंबित सहायता राशियों की समीक्षा और उनकी स्वीकृति दी जायेगी. साथ ही बैठक के दौरान विशेष शाखा के प्रभारी डाटा सेंटर द्वारा एक प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके लिए उन्हें आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. इस बैठक कई वरिष्ठ अधिकारी और एसोसिएशन के पदाधिकारी रहेंगे.

ALSO READ: प्लॉट लेकर चुप्पी साधे सदस्यों को सोसाइटी का अल्टीमेटम : 15 दिनों में कराएं रजिस्ट्री और निर्माण, वरना रद्द होगा आवंटन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *