कोडरमा : मवेशी चोरी कर भाग रहे चोर का वाहन हुआ पंचर, गाड़ी छोड़ कर हुआ फरार

Kodrema : जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरचौकवा में मवेशी चोरी की कोशिश की गयी. घटना बीते रात की है. मिली...

Kodrema :  जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरचौकवा में मवेशी चोरी की कोशिश की गयी. घटना बीते रात की है. मिली जानकारी के अनुसार एक सफ़ेद स्कॉर्पियो मंे अज्ञात चोर मवेशी चोरी कर भाग रहे थे. इसी दौरान स्कॉर्पियो का टायर रास्ते में पंचर हो गया. तभी ग्रामीण उठें और मवेशियों को नहीं देख इधर उधर मवेशी देखने लगे. तभी ग्रामीणों को जानकारी हुई कि कोई गाड़ी आयी थी जो कटियो अरैया के तरफ गयी है.

पुलिस ने जब्त किया वाहन

तभी ग्रामीण अपने मवेशी को ढूंढते हुए अरैया कटियो की ओर जाने लगे. ग्रामीणों को देखकर चोर वाहन छोड़कर भाग गया. जिसके बाद ग्रामीण अपने अपने मवेशी को ले गए और घटना की सूचना नवलशाही पुलिस को दे दी गई. जिसके बाद नवलशाही पुलिस उक्त वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है की इससे पहले भी इस तरह की घटना घटी है. कुछ दिन पहले नवलशाही चौक पर भी मवेशी चोरी करने अज्ञात चोर आएं. ग्रामीणों के हल्ला करने पर चोर वाहन छोड़कर भाग गये. घटना के बाद नवलशाही पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया था.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE- रांची से चाईबासा जेल शिफ्ट की जाएगी गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *