जलसहिया ने महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Jamtara : पबिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जलसहिया के तत्वावधान में “चुप्पी तोड़ो अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया....

Jamtara : पबिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जलसहिया के तत्वावधान में “चुप्पी तोड़ो अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक बनाना था. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. इस दौरान मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित पोषण, महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं तथा सामाजिक कुरीतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात करने तथा जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया.

स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक मुद्दों पर महिलाओं को किया गया जागरूक

वक्ताओं ने कहा कि समाज में कई ऐसे विषय हैं, जिन पर महिलाएं संकोचवश अपनी बात नहीं रख पाती हैं. इसके कारण कई बार छोटी समस्याएं गंभीर रूप ले लेती हैं. चुप्पी तोड़ो अभियान का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वासी बनाना है, ताकि वे अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रख सकें और उनका समाधान प्राप्त कर सकें. कार्यक्रम में सूमा देवी, सीमा दुबे, सुनीता देवी एवं मीरा देवी सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. सभी ने अभियान को सफल बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया.

Also Reas : कोडरमा : मवेशी चोरी कर भाग रहे चोर का वाहन हुआ पंचर, गाड़ी छोड़ कर हुआ फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *