Ranchi: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कई गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी और फिलहाल रांची की होटवार (बिरसा मुंडा) केंद्रीय कारागार में बंद रिया सिन्हा को अब चाईबासा जेल में शिफ्ट किया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था और जेल के भीतर से आपराधिक गतिविधियों के संचालन की आशंकाओं को देखते हुए जेल प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है.

जेल आईजी के आदेश के बाद कार्रवाई
सुजीत सिन्हा गिरोह की कमान संभालने और रंगदारी व लेवी वसूलने के आरोपों में घिरी रिया सिन्हा को रांची जेल से हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. पुख्ता जानकारी के मुताबिक जेल आई के आदेश के बाद यह कदम उठाया जा रहा है. प्रशासनिक और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रिया सिन्हा को चाईबासा मंडल कारा भेजने का निर्णय लिया गया है.
जेल से नेटवर्क ऑपरेट करने की आशंका
ताकि राजधानी की जेल में रहकर वह अपने नेटवर्क को प्रभावित न कर सके. रिया सिन्हा पर अपने पति सुजीत सिन्हा के इशारे पर जेल के बाहर गिरोह को ऑपरेट करने, कोयला कारोबारियों और ठेकेदारों से रंगदारी (लेवी) वसूलने के गंभीर आरोप हैं.
Read Also: दिल्ली में दौड़, रांची में नो सिग्नल, राज्यसभा टिकट के फेर में कांग्रेसियों का बढ़ा हार्टबीट
रंगदारी और लेवी वसूली के गंभीर आरोप
पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि सुजीत सिन्हा जेल से ही प्रिंस खान गिरोह और अन्य अपराधियों के साथ मिलकर रंगदारी का नेटवर्क चला रहा था और रिया सिन्हा जेल के बाहर से उसकी मदद कर रही थी. जिसके बाद रांची पुलिस ने रिया सिन्हा को गिरफ्तार किया था.
हाई सिक्योरिटी निगरानी में रहेगी रिया सिन्हा
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा खुद राज्य की बेहद सुरक्षित मानी जाने वाली दुमका या अन्य हाई-सिक्योरिटी जेलों में शिफ्ट किया जाता रहा है. अब उसकी पत्नी रिया सिन्हा पर भी प्रशासन की पैनी नजर है. रिया सिन्हा को चाईबासा जेल शिफ्ट करने से उसके स्थानीय नेटवर्क और गुर्गों से उसका संपर्क पूरी तरह टूट जाएगा. चाईबासा जेल शिफ्ट होने के बाद रिया सिन्हा पर चौबीसों घंटे सीसीटीवी (CCTV) और महिला कक्षपालों के जरिए कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि वह किसी भी बाहरी व्यक्ति या मोबाइल फोन के संपर्क में न आ सके.
