रिम्स में चल रहा है इलाज, गोली अब तक है फंसी
Ranchi: राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में कल शाम आपसी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस मामले में रांची पुलिस की टीम मुख्य आरोपी अफसर अंसारी के रिश्तेदार समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लेकर पिठौरिया थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं घायल युवक को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक के शरीर में अब भी गोली फंसा हुआ है. गोली नहीं निकलने से परिवार में डर का माहौल बना हुआ है. परिवार का कहना है कि पुलिस कल शाम को घर गई थी लेकिन अब तक कोई ठोस कदम पिठौरिया थाना प्रभारी के द्वारा नहीं उठाया गया है. वहीं गोली चलाने वाला अफसर अंसारी फरार हो गया है.

ALSO READ: दिल्ली में दौड़, रांची में नो सिग्नल, राज्यसभा टिकट के फेर में कांग्रेसियों का बढ़ा हार्टबीट
दो साल पहले हत्या मामले में जेल जा चुका है आरोपी
आपको बता दें कि गोली चलाने वाला अफसर अंसारी दो साल पहले जेल में था. जेल से बाहर आते ही फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया. आपको बता दें कि घायल व्यक्ति का नाम फिरोज अंसारी है. घायल व्यक्ति फिरोज अंसारी पिठौरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो इलाके का रहने वाला है. यह पूरा मामला आपसी रंजिश का है. जिसमें अफसर अंसारी ने दो साल पहले एक नाबालिग बच्चा की हत्या कर दी थी. इसी मामले में वह जेल में बंद था. जेल से बाहर आते ही मृतक बच्चे के परिवार वाले पर हमला किया. फिलहाल घायल व्यक्ति की नाजुक हालत बनी हुई है.
