Click Here
Click Here
Click Here

रिम्स-2 : भूमि पूजन की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने किया विरोध, गाड़ दिए झंडे

Ranchi : रिम्स 2 जमीन को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर से विरोध दर्ज किया. दरअसल, बीती रात ग्रामीणों को सूचना...

Ranchi :  रिम्स 2 जमीन को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर से विरोध दर्ज किया. दरअसल, बीती रात ग्रामीणों को सूचना मिली कि बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नगड़ी स्थित रिम्स 2 का भूमि पूजन करेंगे. इसी को लेकर बुधवार को भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण अपनी जमीन को बचाने पहुंच गए और झंडा गाड़कर विरोध जताया. ग्रामीण लगातार मांग कर रहे है कि रिम्स 2 का निर्माण कहीं और किया जायें. क्योंकि जो जमीन चिह्नित की गई है वो उपजाऊ जमीन है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी कि आज रिम्स 2 का भूमि पूजन होना है.

पिछले साल भी हुआ था विवाद

ग्रामीणों का कहना है कि अगर उस पर रिम्स 2 का निर्माण होता है तो स्थानीय लोगों की उपजाऊ जमीन को नुकसान होगा. उनका कहना है कि पिछले साल भी विरोध की वजह से वो खेती नहीं कर पाए थे और उन्हें भारी नुकसान हुआ था. लगातार ग्रामीणों के द्वारा रिम्स 2 बनाने को लेकर विरोध जारी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 

ALSO READ : चतरा में दर्दनाक सड़क हादसा, 30 सवारियों से भरी गाड़ी पलटी, 6 गंभीर रेफर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *