Chaibasa: चाईबासा-टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगन्नाथपुर में “निक्षय मित्र” पहल के तहत 15 टीबी मरीजों के बीच पोषाहार टोकरी (Food Basket) का वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक अभियंता राजू मरांडी ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल पश्चिमी सिंहभूम चाईबास द्वारा 15 टीबी मरीजों को गोद लेकर टीबी मरीजों के बीच पोषाहार टोकरी का वितरण किया गया.

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयंतो कुमार, अविनाश कुमार गुप्ता कार्यपालक अभियंता, पिंटू गुप्ता (STS), ओम प्रकाश ठाकुर (PPM), एवं बंटी निशाद (BPM) उपस्थित रहे. कार्यक्रम के माध्यम से टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर उन्हें नियमित उपचार हेतु प्रोत्साहित किया गया.
