बोकारो: चास के सिंहडीह में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

Bokaro: चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजुलिया पंचायत के सिंहडीह गांव में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का...

awareness campaign
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

Bokaro: चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजुलिया पंचायत के सिंहडीह गांव में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम में बिजुलिया पंचायत के मुखिया, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही. इस दौरान लोगों से नशा नहीं करने की अपील की गई तथा नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक- थाना प्रभारी

चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है. परिवार में अशांति, झगड़ा और बच्चों का भविष्य अंधकार हो जाता है. नशा हर झगड़े की जड़ है. कभी कभी नशा के लत में लोग अपराध भी कर बैठते है. इसके लिए हर जागरूक नागरिक का ये कर्तव्य है कि हमें एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है और इसके लिए नशा मक्तगांव बनाना है. तभी बाल बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा. समाज सुरक्षित होगा. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशा मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया.

यह भी पढ़ें: जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का डीसी ने किया निरीक्षण, सप्ताह के भीतर सभी पंजी अद्यतन करने का दिया निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *