ITR को सिर्फ टैक्स न समझें, इसके 5 बड़े फायदे जानिए

Newswave Desk: देश में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ITR फाइल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कई लोग ITR को...

Newswave Desk: देश में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ITR फाइल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कई लोग ITR को सिर्फ टैक्स भरने का जरिया मानते हैं, लेकिन इसके कई दूसरे फायदे भी हैं. अगर आप भविष्य में होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो ITR आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. बैंक अक्सर लोन देने से पहले ITR मांगते हैं, ताकि आपकी आय और भुगतान क्षमता का पता चल सके.

बिना ITR दाखिल किए टैक्स रिफंड नहीं मिल सकता

अगर आपकी सैलरी या आय से जरूरत से ज्यादा TDS कट गया है, तो उसका रिफंड पाने के लिए भी ITR फाइल करना जरूरी होता है. बिना ITR दाखिल किए टैक्स रिफंड नहीं मिल सकता. फ्रीलांसर, दुकानदार, छोटे कारोबारी और स्वरोजगार करने वाले लोगों के लिए ITR आय के एक अहम प्रमाण के रूप में काम करता है. वहीं शेयर बाजार, प्रॉपर्टी या कारोबार में हुए नुकसान को भविष्य में टैक्स में एडजस्ट करने का लाभ भी ITR के जरिए मिल सकता है.

फायदेमंद हो सकता है ITR फाइल करना

इसके अलावा कई देशों के वीजा आवेदन के दौरान भी ITR मांगा जाता है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति और आय का रिकॉर्ड साबित होता है. ऐसे में ITR सिर्फ टैक्स भरने का दस्तावेज नहीं, बल्कि आपकी वित्तीय पहचान का भी एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है. इसलिए समय पर ITR फाइल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

ALSO READ: DVC मुख्यालय में नए चेयरमैन गुरदीप सिंह का भव्य स्वागत, कार्यभार संभालते ही की समीक्षा बैठक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *