BREAKING : बोकारो रेलवे ट्रैक से तीन युवकों का शव GRP ने बरामद किया

Bokaro : राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से गुरुवार सुबह तीन युवकों के शव जीआरपी बोकारो ने बरामद...

Bokaro : राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से गुरुवार सुबह तीन युवकों के शव जीआरपी बोकारो ने बरामद किया‌. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से लगभग नौ किलोमीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक की है.
घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी बोकारो पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतकों में से एक युवक की पहचान घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर बबलू सोरेन के रूप में हुई है. वह सूरजलाल सोरेन का पुत्र और गोमिया प्रखंड के मडवाडीह, टीकाहारा, बरकी पुनु गांव का निवासी बताया गया है. वहीं, दूसरा युवक का नाम दीपक सोरेन बताया जाता है.

घटनास्थल से मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस को घटनास्थल के समीप से एक मोटरसाइकिल () भी बरामद हुई है।. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों युवक ट्रेन की चपेट में आए हैं, हालांकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है.
जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है. अन्य दो मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

ALSO READ झारखंड के उग्रवादी संगठन : माओवादियों से टूटकर बनें TPC और JJMP अब खात्मे की कगार पर, पढ़ें कैसे हुआ उदय और कैसे है अंत की ओर अग्रसर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *